Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने पर्चा जारी कर भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली
narayanpur, Naxalites issued , BJP leader

नारायणपुर। नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने शनिवार को पर्चा जारी कर भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि रतन दुबे को जनविरोधी नीतियों पर अमल करने के कारण मौत की सजा दी गई है। नक्सलियों ने नारायणपुर की आमदई लौह खदान निको जायसवाल कंपनी में काम कर रहे स्थानीय कर्मचारियों को तुरंत काम बंद करने की भी अपील की है।

 

 

उल्लेखनीय है कि 04 नवंबर को भाजपा नेता रतन दुबे थाना झारा इलाके के ग्राम कौशलनार में चुनाव प्रचार करने गये हुए थे। रतन दुबे कौशलनार के बाजार में एक माइक और स्पीकर के सहारे भाजपा की योजनाओं और घोषणाओं को गोंडी में ग्रामीणों को बता रहे थे और भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। कुछ देर बाद ही पीछे से नक्सलियों ने उन हमला कर दिया। नक्सलियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता पर बेरहमी से लगातार वार किया। सूचना पर तत्काल उन्हें जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रतन दुबे को मृत घोषित कर दिया।

 

05 नवंबर को रतन दुबे के पार्थिव शरीर का बखरुपारा स्थिति मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जहां भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप, कांग्रेस प्रत्याशीउम्मीदवार चन्दन कश्यप समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। घटना के बाद चुनाव प्रचार का कार्य थम सा गया। जिस इलाके में रतन दुबे की हत्या की गई थी, उन इलाकों में नक्सली दहशत के चलते चुनाव प्रचार पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। आस पास क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। रतन दुबे भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नारायणपुर परिवहन संघ के अध्यक्ष थे, दुबे जाने माने ठेकेदार भी थे, शहरी क्षेत्रों के साथ ही अंदरूनी इलाकों में बहुत से निर्माण कार्य उनके द्वारा करवा गया है। इसके अलावा रतन दुबे का अंदरूनी इलाके में जनाधार काफी मजबूत था, वे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे।

MadhyaBharat 11 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.