Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छग विस चुनाव : कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी
raipur, Chhattisgarh elections, Congress manifesto released

रायपुर/ राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस जनता को लुभाने अपने घोषणा पत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं। इस बार छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कांग्रेस जो वादे लेकर आई है उनमें मुफ्त बिजली, खूबचंद बघेल योजना पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज और धान खरीद को लेकर बड़ा वादा शामिल है। राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर में प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी शैलजा ने घोषणा पत्र जारी किया।

 

घोषणापत्र की प्रमुख बातें

2018 की तर्ज पर किसानों की कर्जमाफी, छत्तीसगढ़ में धान खरीद 3200 रुपये में कांग्रेस खरीद करेगी, गरीबों के लिए 17 लाख आवास, जातिगत जनगणना की जाएगी, केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा, वनोपज की खरीद पर एमएसपी से ऊपर 10 फीसदी अतिरिक्त, तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चार हजार रुपये इनपुट सब्सिडी, खूबचंद बघेल योजना पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज, अन्य सभी लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर पांच लाख मुफ्त इलाज, भूमिहीन कृषि न्याय योजना में 7 हजार से बढ़ाकर 10 हजार, सिलेंडर रिफील करने पर 5 सौ रुपये सब्सिडी, दो सौ यूनिट तक बिजली फ्री, स्वसहायता समूहों का कर्जा माफ, सात सौ नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क, राज्य के सभी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद योजना में अपग्रेड, दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत 25 लाख तक की चिकित्सकीय सहायता व निःशुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66 सौ वाहन मालिकों का 2018 तक का 726 करोड़ का मोटरस्थान कर ब्याज माफ़। तिवरा की भी समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी।

संविदा कर्मियों पर भाजपा का भी वादा नहीं, भूपेश ने मोदी-रमण पर साधा निशाना

कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने पीएम नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, और भाजपा की घोषणा पत्र पर कई हमले किए। मोदी के मां बम्लेश्वरी के दर्शन और आशीर्वाद पर कहा कि माता का आशीर्वाद मोदी को नहीं मिलेगा। क्योंकि उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता से लेना देना नहीं है। वो केवल अडानी के हित की बात करते हैं। घोषणा पत्र में संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की घोषणा न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह संविदाकर्मियों के धरना प्रदर्शन में वादा कर आए थे, लेकिन भाजपा के घोषणा पत्र में इसका कोई उल्लेख नहीं है।

MadhyaBharat 5 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.