Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या की
narayanpur, Naxalites killed ,BJP leader

नारायणपुर। मतदान से तीन पहले नक्सलियों ने शनिवार शाम करीब 05:30 बजे नारायणपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रतन दुबे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

भाजपा के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे, परिवहन संघ के जिलाध्यक्ष भी थे। बताया जा रहा है कि वे घटना के वक्त कौशलनार बाजार में भाजपा का प्रचार करने गए थे। कौशलनार बाजार, थाना से लगभग 05 किमी दूर है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस एवं सुरक्षा बल को रवाना किया गया। शव को जिला मुख्यालय नारायणपुर लाया गया है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे जी की प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्ममता से की गयी हत्या से मैं बेहद व्यथित हूँ। इस कायरतापूर्ण घटना की समूची पार्टी निंदा करती है।

MadhyaBharat 4 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.