Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सघन जनसंपर्क कर रहे मरकाम कांग्रेस का हाथ थामा भाजपाईयों ने
kondagaon, Markam, Congress

कोण्डागांव। प्रदेश के आदिम जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 83 के कांग्रेस प्रत्याशी मोहन मरकाम का अपने विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी है।

मंगलवार की सुबह मोहन मरकाम ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत अनंतपुर ग्राम पंचायत से की। इसके बाद उन्होंने गुमाड़ी, एरला, गागड़ा, सिवनी, बेलोंडी, तोरेंगा, तोरंडी, राक्सबेड़ा, जोंधरा, धराली, सोडमा समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में जा कर चुनावी चौपाल लगाई और गांव के बुजुर्गो, महिलाओं, युवाओं और किसान भाइयों से संवाद किया तथा कांग्रेस सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा और इस चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

इसी दौरान ग्राम पंचायत तोरंडी और ग्राम पंचायत राकशबेड़ा में क्रमशः 12 और 22 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। वहीं ग्राम पंचायत तोरंगा में 8 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मोहन मरकाम ने सभी को तिलक लगाकर और कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया और कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

मोहन मरकाम ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुआ कहा की उनके 15 साल के कार्यकाल में 15 हजार किसान भाइयों ने फांसी लगा कर आत्महत्या की और जब से कांग्रेस सरकार आई है तब से किसानों को बहुत राहत मिला है। तेंदुपत्ता का दाम हमारी सरकार आने से 4000रु प्रति मानक बोरा है और सरकार बनने के बाद प्रतिवर्ष 4000रु बोनस भी दिया जायेगा। प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में केजी से पीजी तक की सारी शिक्षा निःशुल्क दी जाएगी।

MadhyaBharat 31 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.