Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हम किसानों के दिल की बात सुन लेते हैं : राहुल गांधी
raipur, farmers, Rahul Gandhi

राजनांदगांव/रायपुर। हम किसानों के दिल की बात सुन लेते हैं। हमने कहा था छत्तीसगढ़ में ऐसी सरकार आएगी जो किसानों, मजदूरों की रक्षा करेगी। हमने जो कहा वो करके दिखाया। यह बात सांसद राहुल गांधी ने रविवार को राजनांदगांव में हुई जनसभा में कही। राहुल ने जनसभा में दो बड़ी घोषणाएं करते हुए वादा किया कि अब भूमिहीन मजदूरों को सात हजार नहीं 10 हजार रुपये सालाना मिलेंगे, साथ ही स्वास्थ बीमा योजना की राशि पांच लाख से बढ़़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।

 

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमने पिछली बार आपसे जो वादा किया था उससे आगे निकल गए हैं। हमने 2500 रुपये में धान खरीद का वाद किया था आज 2640 रुपये में धान खरीदने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों के दिल की आवाज सुन लेते हैं, आने वाले समय में किसानों के कहे बिना 3000 रुपये में धान खरीद की जाएगी। हमारी सरकार ने बिजली बिल हाफ, किसान न्याय योजना में 23 हजार करोड़ रुपये 26 लाख किसानों को दिया। सात हजार रुपये हर साल मजदूरों को मिला।

 

राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने आज किसानों और मजदूरों के साथ खेत में काम किया और उनसे बात की। किसानों ने बताया कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने जो काम किया है वैसा काम इससे पहले किसी सरकार ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी हमने कर्ज माफी का वादा किया था, जिसे पूरा किया। इस बार भी हम किसानों से कर्ज माफी का वादा कर कर रहे हैं और सरकार बनते ही कर्ज माफ कर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से इतना सक्षम बना दिया है कि अब यहां के किसानों को जमीन बेचने की जरूरत नहीं पड़ती। अब किसानों पर कर्ज नहीं है, उनके बैंक खातों में पैसे हैं। यह ऐतिहासिक बदलाव है।

 

जनसभा में सांसद राहुल गांधी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दो तरीके की सरकार होती है। एक सरकार जो देश के सबसे अमीर और अरबपतियों के लिए काम करती है। केंद्र सरकार ने अडानी जैसे लोगों का 14 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। उन्होंने सवाल पूछा कि आप बताइए भाजपा ने किस राज्य में किसानों का कर्ज माफ किया है? केंद्र सरकार 24 घंटे अडानी-अडानी करती रहती है। अडानी को एयरपोर्ट दे दिया, खदानें दे दी।

 

राहुल गांधी ने कहा कि हमने 400 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोले हैं, हम इसे और आगे बढ़ाएंगे। 33 नई यूनिवर्सिटी भी हमने स्थापित की हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने जा रही है। एक रुपया भी एडमिशन या ट्यूशन फीस नहीं लगेगी। भाजपा के लोग स्कूल, अस्पतालों को बेचने का काम करते हैं, हम बचाने का काम करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 4 हजार रुपये साल के अलग से दिए जाएंगे। जंगल में जो भी चीजें उगती हैं उसके लिए कांग्रेस की सरकार समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त देगी। उन्होंने कहा जातिगत जनगणना के बाद आदिवासियों और पिछड़ों के लिए नया अध्याय लिखा जाएगा। कांग्रेस सरकार केंद्र में आएगी तो जातिगत जनगणना करके रहेगी।

MadhyaBharat 29 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.