Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दतिया में नामांकन के लिए सिक्कों से भरा थैला लेकर पहुंचा प्रत्याशी
datia, Candidate arrived,coins for nomination

दतिया। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान दतिया जिल के सेवढ़ा में रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में अजब स्थिति तब बन गई, जब सेवढ़ा सीट से नामांकन कराने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रामकुमार वैध नामांकन फार्म की राशि के रूप में सिक्कों से भरा थैला लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने सिक्कों को वहां बैठे कर्मचारियों के सामने टेबिल पर पलटा तो सब चौंक गए।

 

 

इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी प्रतिज्ञा शर्मा को सूचना दी गई। उन्होंने सिक्के लिए जाने की स्वीकृति दे दी और कक्ष के फर्श पर सिक्कों के थैले को पलटकर गिनती शुरू की गई। इस कार्य में कर्मचारियों काफी समय लग गया। राशि को जमा करने के बाद ही रामकुमार को नामांकन फार्म मिल सका। वह 27 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

 

 

निर्दलीय रामकुमार वैध ने बताया कि एक रुपये के आठ हजार और दो रुपये के एक हजार सिक्के लेकर न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय आए थे। दोपहर करीब 12.20 बजे वह रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंचे। चिल्लर गिनने का सिलसिला शाम चार बजे तक चलता रहा। इसके बाद नामांकन फार्म खरीदकर ले जा सके। रामकुमार इंदरगढ़ में परचून की छोटी दुकान चलाते हैं। जहां हर रोज गुटखा, बीड़ी आदि लेने आने वाले ग्राहकों से मिलने वाले एक व दो रुपये के सिक्के जमा करते रहते हैं। वह पूरे पांच साल सिक्के जमा करते हैं। इसके बाद उनका इस्तेमाल चुनाव में कर लेते हैं।

 

 

वैध ने बताया कि हाल में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी वह इंदरगढ़ के वार्ड क्रमांक तीन से चुनाव लड़े थे, तब भी नामांकन के लिए वह सिक्के ही लेकर पहुंचे थे। इस चुनाव में वैध को 48 वोट मिले थे। वैध का यह दूसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भी वह 2018 में सेवढ़ा सीट से खड़े हुए थे। उन्हें 4009 वोट मिले थे। वैध का कहना है कि जिले में इन सिक्कों को न तो बैंक लेती है, न ही व्यापारी, इसलिए वह यह राशि चुनाव और अपनी धार्मिक यात्राओं पर ही व्यय कर देते हैं।

MadhyaBharat 22 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.