Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बड़े बहुमत के साथ प्रदेश में फिर बनेगी भारतीय जनता पार्टी की सरकारः भूपेंद्र सिंह
sagar, Bharatiya Janata Party ,Bhupendra Singh

सागर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शनिवार को सागर में भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। पार्टी नेताओं ने पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने सर्व सुविधायुक्त मीडिया सेंटर के शुभारंभ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पूजन के बाद मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर बड़े बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

 

 

मीडिया सेंटर से पत्रकारों को मिलेगी पार्टी संबंधी हर जानकारीः भूपेंद्र सिंह

पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने संभागीय मीडिया कार्यालय का शुभारंभ किया है। इस मीडिया कार्यालय से आप सभी को पार्टी व पार्टी के नेताओं के कार्यक्रमों, दौरों संबंधी सभी जानकारियां मिलती रहेंगी। मीडिया के साथ संवाद में भी इस सेंटर की सक्रिय भूमिका होगी।

 

 

भाजपा के पास है प्रदेश को आगे ले जाने का विजन

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित दल है और उसके पास साल के 12 महीने सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। पार्टी के पास जननेता हैं और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का विजन भी है। पार्टी द्वारा जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें इस विजन की झलक दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हम सागर संभाग की 26 सीटों में से अधिकांश पर जीत हासिल करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

 

 

कांग्रेस में चल रहा कपड़े फाड़ने का दौर

मंत्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों के बंटवारे के बाद पार्टी की अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है और एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने का दौर शुरू हो गया है। मीडिया में कांग्रेस की सूचियों को लेकर खबरें आ रही हैं कि कमलनाथ कोटे से इतने और दिग्विजय सिंह के कोटे से इतने लोगों को टिकट दी गई है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के बाद मध्यप्रदेश में पार्टी को चला रहे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खींचतान और तेज हो गई है तथा झगड़ों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि आपसी झगड़ों के चलते कांग्रेस पार्टी चुनाव अभियान में बुरी तरह पिछड़ गई है।

 

 

गरीब कल्याण और महिला सशक्तीकरण हमारी प्राथमिकता

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गरीब कल्याण, महिलाओं का सशक्तीकरण और आर्थिक सुदृढ़ीकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों ने कई कदम उठाए हैं। भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पहली बार लोकसभा, विधानसभा सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास किया है। पंचायतों व नगरीय निकायों में महिला आरक्षण हम पहले से दे ही रहे हैं।

 

 

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, सागर जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशवानी, संभागीय मीडिया टोली सदस्य शैलेंद्र ठाकुर, संजय द्विवेदी, प्रदीप राजौरिया सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 21 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.