Since: 23-09-2009
कोरबा/जांजगीर-चांपा। जिले से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आई है यहां भैंसों से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर हसदेव नदी से पहले खाई में गिर गई।
इस हादसे में नौ भैंसा की मौत और दो घायल हो गए हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि 25 भैंसो से भरी ट्रक तस्करी के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीथमपुर में एनएच पुल के पास यह हादसा हो गया, जिसके बाद मौके से ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए हैं। उस मार्ग से गुजरने वाले आसपास के लोगों तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |