Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन की मौत
badwani, Three killed ,tractor-trolley filled

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआं में शनिवार को मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और पांच लोग हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

ठीकरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आसपास के ग्रामों से मजदूरों को लेकर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्राम कुआं के एक खेत में कपास की फसल चुनने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कपाड़िया खेड़ी रोड़ पर मोड़ पर टैक्टर-ट्रॉली के सामने अचानक अचानक जानवर आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में टैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे सड़क किनारे नाले में जा गिरी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

 

थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार तीन मजदूर अमित पुत्र ओम पाटीदार निवासी ग्राम कुआं, अनिल पुत्र खेलसिंग निवासी ग्राम गोलबावड़ी और साजन पुत्र इंदास ग्राम पुष्पखेड़ा निवाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें रणजीत पुत्र इंदास पुष्पखेड़ा निवासी निवाली, खेलसिंग पुत्र नानसिंग निवासी गोलबावड़ी, कविता पत्नी राजेश निवासी गोलबावड़ी, बाईली पुत्री कामा निवासी गोलबावड़ी, ममता पुत्री कामा निवासी गोलबावड़ी शामिल हैं। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए ठीकरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 8 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.