Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने दिया इस्तीफा चुनाव लड़ने के दिए संकेत
sehdol,  Commissioner Rajeev Sharma,contesting elections

शहडोल। मध्यप्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2003 बैच के अधिकारी राजीव शर्मा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे इस समय शहडोल में संभागायुक्त के पद पर पदस्थ थे। 33 वर्ष की सेवा के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर अपने जिले भिंड से सामाजिक सेवा करने की बात कही है।

 

 

गौरतलब है कि संभागायुक्त राजीव शर्मा ने अप्रैल 2021 में शहडोल में पदस्थ होने के बाद संभाग में फुटबाल क्रांति जैसे कई नवाचार किए हैं। उन्हें दो साल बाद 30 सितंबर 2025 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने राज्य सरकार को इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने राज्य शासन को डेढ़ माह पहले बीआरएस के लिए आवेदन दिया था, जो अब मंजूरी की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है।

 

अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अब उनकी उम्र 58 साल की हो गई। इसलिए तय किया है कि अब अपनी जन्मभूमि भिंड के विकास के लिए कुछ किया जाए। भिंड को वे विकास की मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं। शासकीय सेवा में रहते हुए यह काम नहीं हो पाएगा, इसलिए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा व भिंड के विकास के लिए जरूरत पड़ेगी तो चुनाव भी लड़ सकते हैं।

MadhyaBharat 3 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.