Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सतना में डायरिया से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
satna, Three people died ,diarrhea

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग बीमार हो गए, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा सतना जिले में हुआ, जहां उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर है। वहीं, दूसरा हादसा हादसा जबलपुर में हुआ, जहां फूड प्वाइजनिंग से एक व्यक्ति की जान चली गई और छह लोग बीमार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सतना जिले नागौद थाना अंतर्गत सितपुरा गांव में शनिवार को उल्टी-दस्त से आदिवासी परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे और एक वृद्ध शामिल है। वहीं, तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मृतकों में झल्ली कोल (75), आरती कोल (3), धनराज कोल उम्र डेढ़ वर्ष शामिल है। वहीं, जुगनू (35), बेटी चुनकू (12) और वर्षा कोल (14) अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। नागौद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना के बाद जांच के लिए विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों के घर से फूड और पानी का सैंपल लिया गया है, वहीं मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आने की बात कही है। हालांकि उन्होंने फूड प्वाइजनिंग की वजह से भी मौत होने की आशंका जाहिर की है।

जबलपुर में फूड कंपनी में एक कर्मचारी की मौत

 

वहीं, जबलपुर के मनमोहन नगर स्थित पापुलर फूड कंपनी में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 6 बीमार हो गए। बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद फूड विभाग और पुलिस ने दबिश दी। टीम ने फैक्ट्री से सैंपल लिए हैं।

MadhyaBharat 30 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.