Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इस्तीफा मंजूर कराने के लिए न्याय पद यात्रा पर निकली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे
betul,Deputy Collector, resignation accepted

बैतूल/भोपाल। छतरपुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपना इस्तीफा मंजूर कराने के लिए पैदल न्याय यात्रा प्रारंभ की है। वह बैतूल जिले के आमला से मुख्यमंत्री निवास के लिए निकाली हैं। गुरुवार को आमला के माता मंदिर से शुरू की गई उनकी न्याय पद यात्रा 12वें दिन नौ अक्टूबर को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचेगी।

 

यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व डिप्टी कलेक्टर बांगरे ने बताया कि उन्हें करीब तीन महीने से प्रदेश की सरकार से न्याय नहीं मिल पाया है। वह बैतूल जिले के आमला से पैदल चलते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री निवास जाएंगी। करीब 335 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा के बाद वह 9 अक्टूबर को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के सामने आमरण अनशन करेंगी।

 

गौरतलब है कि निशा बांगरे आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने 22 जून को डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सरकार ने अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।

 

उन्होंने इस मामले में कहा कि आमला में सर्व धर्म शांति सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति न देने के बाद जब अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो उसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है। तरह-तरह के पेंच लगाकर मुझे न्याय से वंचित किया जा रहा है। न्यायालय में भी गलत जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

 

निशा बांगरे ने कहा कि सोमवार को बैतूल में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर तीन दिन में निर्णय लेने की मांग की थी। इस पर भी सरकार ने कुछ नहीं किया है। इस कारण मुझे सड़क पर उतरना पड़ रहा है। पद यात्रा करते हुए मुख्यमंत्री निवास भोपाल जाकर न्याय मांगेंगी और यदि कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री निवास के सामने ही आमरण अनशन प्रारंभ कर दूंगी।

 

बांगरे ने बताया कि आमला में प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए मैंने यज्ञ की शुरुआत भी की है। मेरे मामा आमला में क्रमिक अनशन प्रारंभ कर रहे हैं। न्याय पद यात्रा करते हुए वे आमला से सारणी, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, केसला, नर्मदापुरम, सलकनपुर, बुधनी, जैत, बरखेड़ा, मंडीदीप होते हुए मुख्यमंत्री निवास भोपाल पहुंचेंगी।

MadhyaBharat 28 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.