Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक माना: बाबूलाल मरांडी
betul, Congress considered tribals , Babulal Marandi

बैतूल। आजादी के बाद कांग्रेस सबसे अधिक सत्ता में रही, लेकिन उसने कभी भी आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास नहीं किया। अटलजी के कार्यकाल में अलग से आदिवासी मंत्रालय बनाया गया। वर्ष 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने आठ आदिवासी जनप्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में जगह दी। आदिवासियों को ऐसा प्रतिनिधित्व और सम्मान कांग्रेस में संभव था क्या? कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा सिर्फ वोट बैंक माना, जबकि भाजपा ने इस वर्ग का सम्मान किया। आदिवासियों के कल्याण का यह क्रम निरंतर आगे बढ़ता रहे, इसके लिए भाजपा को आशीर्वाद दीजिए।

 

 

यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को बैतूल जिले के गुदगांव में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के विपरीत समय में जब पूरा विश्व इस आपदा से जूझ रहा था तब भारत में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और उनकी चिंता की। मोदी जी ने विपरीत समय में कोरोना वैक्सीन देकर देशवासियों के साथ ही विश्व के 22 से अधिक देशों के नागरिकों की जान बचाई।

 

 

उन्होंने कहा कि हर गरीब का जन धन खाता खोलकर उन तक सहायता सुनिश्चित करने का काम मोदी सरकार कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनता से आग्रह करते हुए कहा कि हम आदिवासियों को मुख्य धारा से जोडने वाली, देश की प्रगति और उन्नति के लिए काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल पर वोट देना है। आपके महत्वपूर्ण वोट से देश और प्रदेश में भाजपा सरकार को जनसेवा का मौका मिलेगा।

 

 

मालवा क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार को बैतूल के करेपानी से प्रारंभ हुई। यात्रा में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश के मंत्री कमल पटेल, ओपीएस भदौरिया एवं यात्रा के प्रभारी बंशीलाल गुर्जर, सह प्रभारी डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ग्राम झल्लाद में पार्टी नेताओं ने रथ सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से जन समर्थन मांगते हुए भाजपा को जिताने की अपील की। यात्रा के दौरान गुदगाँव में जनसभा हुई जिसके पश्चात् साठनेर, बिसनूर, पट्टन होते हुए यात्रा मुलताई पहुंची। साठनेर, मूसाखेडी में जनसभा के दौरान कांग्रेस नेता राजेन्द्र सलामे, सतीश भदोही के साथ एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मासोद में कांग्रेस नेता संजय साहू के नेतृत्व में 100 से अधिक कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया।

 

 

कांग्रेस को वोट देना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारनाः कमल पटेल

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सभा में कहा कि वे यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का संदेश लेकर आए हैं। जबसे देश और प्रदेश में मोदी और शिवराज के नेतृत्व में कमल खिला है, देश के लोगों पर माता लक्ष्मी मेहरबान है। क्योंकि भाजपा के कमल के निशान को आपने वोट दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लेकर इस देश पर 56 साल राज़ किया। मगर गाँधीजी का सपना राम राज्य नहीं ला पाई। राम राज्य लाने का काम भाजपा ने किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक रोटी, कपड़ा और मकान सुनिश्चित होना ही राम राज्य है। ऐसा तब होगा जब आप पिछले बार की भूल नहीं करेंगे, कांग्रेस को वोट देकर अपने पाँव पर कुल्हाड़ी नहीं मारेंगे, क्योंकि हर समस्या का हल है खिलता हुआ कमल।

 

 

सभी को प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी.एस. भदौरिया ने और पार्टी प्रत्याशी महेन्द्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।

MadhyaBharat 20 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.