Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
तालाब फूटने से जल बहाव में परिवार बहा
jhabua, Family swept ,pond bursting

झाबुआ। जिले के थान्दला जनपद क्षैत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैड़ावा के बहादुर पाड़ा में बीती रात तालाब फूटने से हुए जल बहाव में एक ही परिवार के सात लोग बह गए। उक्त तालाब में बहे लोगों में आज रविवार को पिता पुत्री के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि परिवार के पांच अन्य लोग अभी लापता बताए गए हैं। जानकारी मिलने पर थांदला अनुविभाग के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, ओर राहत कार्य सहित सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया।

 

 

अनुविभागीय दंडाधिकारी थान्दला तरूण जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला रवीन्द्र राठी ने बताया कि उक्त तालाब फूटने के कारण तेज पानी के बहाव में सात लोग बह गए, जिनमें दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। शेष पांच लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार मेघनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम खालखंडवी, कोड़ियापाड़ा में भी तालाब फूट गए हैं, किंतु वहां किसी जनहानि के समाचार नहीं है।

 

क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते जनहानि के साथ ही फसलों को भी भारी नुक़सान होने की जानकारी मिली है। भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसडीएम थांदला एवं पेटलावद के अनुसार तालाबों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश मे बीती रात थांदला अनुविभाग में आरईएस विभाग द्वारा निर्मित किए गए बहादुरपाड़ा तालाब का तटबंध फूट गया, परिणामस्वरूप जल बहाव में एक समूचा परिवार तबाह हो गया। अनुविभागीय दंडाधिकारी थान्दला तरूण जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस थांदला रवीन्द्र राठी के अनुसार उक्त तालाब फूटने के कारण तेज पानी के बहाव में सात लोग बह गए, जिनमें दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के नाम है, नाहटिया, पुत्र धन्ना डामोर (26वर्ष) ओर लक्ष्मी पुत्री, नाहटिया (7वर्ष) दोनों पिता, पुत्री निवासी ग्राम पाड़ा धामंजर के है। शेष पांच लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है।

थांदला पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक व्यक्ति का शव शनिवार देर रात ग्राम धामंजर के पास से बरामद किया गया, जबकि मृतका लक्ष्मी का शव आज रविवार को ग्राम देवीगढ़ स्थित श्री स्वयंभू माता मंदिर के समीप बरामद किया गया।

भारी वर्षा के चलते पेटलावद अनुविभाग के अन्तर्गत माही नदी पर बने बांध के गेट खोल दिए गए हैं। परिणामस्वरूप पेटलावद जनपद क्षैत्र के माही नदी के किनारे वाले खेतों में जलभराव का खतरा उत्पन्न हो गया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी, पेटलावद, अनिल राठौर ने बताया कि कुछ तालाबों के सायफन खोल दिए गए हैं, ओर प्रशासन स्थति पर नजर रखे हुए है।

MadhyaBharat 17 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.