Since: 23-09-2009
सागर। सागर-बंडा रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बहेरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। बंडा से सागर की तरफ आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस चालक ने आगे जा रहे एक 407 वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान वह बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से उतरते हुए खेत में जाकर पलट गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों और बहरिया थाना पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना सागर-बंडा रोड पर साई की रसोई के पास की बताई जा रही है। फिलहाल बहेरिया पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |