Since: 23-09-2009
नारायणपुर। थाना नारायणपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर आज रविवार को टीम गठित कर कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।
उक्त टीम के द्वारा ग्राम सुलेंगा में बोलेरो क्रमांक सीजी 21 एफ 2568 की जांच में देशी प्लेन शराब 88 लीटर एवं गोल्डन गोवा व्हिस्की 52 लीटर कुल 140 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब बरामद कर बोलेरो वाहन चालक जितेन्द्र सिन्हा निवासी सुलेंगा को गिरफ्तार कर आरोपित के विरुद्ध थाना नारायणपुर में 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |