Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
दूधी नदी में नहाते समय डूबे पांचों लड़कों के शव बरामद
narmadapuram, Bodies of five boys, Dudhi river

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमर में दूधी नदी में नहाते समय डूबे पांचों लड़कों के शव रविवार सुबह गोताखोरों के दल ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए हैं। एक साथ पांच लड़कों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर पांचों लड़कों के परिजनों को तत्काल पांच-पांच हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता दी गई है।

 

बनखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर को डूमर गांव के छह लड़के दूधी नदी में जैतवाड़ा घाट पर नहाने गए थे। इनमें से पांच लड़के अनिकेत (18) पुत्र ओमप्रकाश अहिरवार, करण (18) पुत्र कमोद अहिरवार, किशन (18) पुत्र पप्पू अहिरवार, समीर (14) पुत्र अवधेश वंशकार और दीपेश (16) पुत्र दुर्गेश अहिरवार नदी में नहाने उतरे और गहरे पानी में डूबने लगे। उनके साथ आया राजा नामक युवक बाहर ही बैठा था। उसने पांचों दोस्तों को गहरे पानी में डूबते देखा तो वह दौड़कर गांव में पहुंचा और लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी डॉ. गुरकरन सिंह भी मौके पर पहुंचे। नर्मदापुरम और पिपरिया से भी होमगार्ड जवानों के अलावा एसडीआरएफ की एक टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। गोताखोरों की टीम गहरे पानी में सर्चिंग करती रही। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों ने दो लड़कों करण (18) और दीपेश (16) के शव बरामद कर लिए। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था। रविवार सुबह पुनः रेस्क्यू शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद शेष तीनों लड़कों के शव ढूंढ निकाले।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पांचों बच्चों के परिजनों को अंत्येष्टि के लिए तत्काल पांच-पांच हजार रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और दी जाएगी।

MadhyaBharat 3 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.