Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बेकाबू बस पलटी दो यात्रियों की मौत
narsihpur, Uncontrollable bus overturned, two passengers died

नरसिंहपुर। जिले के गाडरवाड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर नरसिंहपुर बाइपास खेदा पुल के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बालक और एक युवक की मौत हो गई, जबकि करीब तीस यात्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

पुलिस के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 49 पी 0431 शनिवार को नरसिंहपुर से गाडरवारा जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान नरसिंहपुर बाइपास के पास यह हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर आधा दर्जन से अधिक एंबुलेंस पहुंची और घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पलटी बस के नीचे दबे यात्रियों को निकालने के लिए बस को क्रेन की मदद से उठवाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में वाहनों सहित लोगों की भीड़ लगने से कुछ देर के लिए हाइवे का यातायात भी बाधित रहा।

 

 

पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल लाए गए घायलों में जांच और इलाज के दौरान आठ वर्षीय देवांश पुत्र वीरेंद्र जाटव निवासी ग्राम खैरूआ व पुष्पेंद्र (24) पुत्र दयाराम विश्वकर्मा निवासी मवई पिपरिया की मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं।

 

 

हादसे में रितिका (3) पुत्री गोपाल, चांदनी (27) पत्नी गोपाल कुशवाहा निवासी उमरधा बनखेड़ी, रोशनलाल पुत्र मूलचंद कोरी निवासी कल्याणपुर, नरबदीबाई पत्नी रोशनलाल कोरी निवासी कल्याणपुर, पार्वती पत्नी लल्लू प्रजापति निवासी कठौतिया, लक्ष्मी पत्नी लखन प्रजापति निवासी खिरवा जबलपुर, ममताबाई पत्नी वीरेंद्र यादव निवासी खैरुआ तेंदूखेड़ा, वीरेंद्र पुत्र शिब्बू जाटव निवासी खैरुआ तेंदूखेड़ा, पूरनलाल पुत्र भजनलाल निवासी डुडवारा मुंगवानी, हरिकिशन पुत्र दमन सेन निवासी लिघारी मुंगवानी, अनीता पत्नी मुल्लू नौरिया निवासी बारहबड़ा, मनोबाई पत्नी छुट्टन बसोर निवासी पनारी, सीमाबाई पत्नी मुकेश ठाकुर निवासी आमगांवबड़, प्रशांत पुत्र महेश साहू निवासी श्रीनगर गोटेगांव, हल्के पुत्र उदयराम लोधी निवासी करेली बस्ती, सरस्वती पत्नी पन्नालाल गौंड़ निवासी कुटरी, मुन्नीबाई पत्नी सरदार धानक निवासी खमरिया जरजोला, शहीद खान निवासी बरांझ खमरिया, शरीफ खान पुत्र शहीद खान, शाहजहां पत्नी शहीद खान निवासी बरांझ खमरिया, राकी पुत्र रमेशलाल नागवंशी निवासी कटनी माधवनगर, गीता पुत्री सुखराम ठाकुर निवासी रीछा घायल हुए हैं।

MadhyaBharat 2 September 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.