Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ग्रामीणों ने पटवारी को पीटा भूमाफिया के साथ मिलकर घर और जमीन हड़पने का आरोप
sehdol, Villagers beat Patwari, accused of grabbing

शहडोल। मप्र के शहडोल संभागीय मुख्यालय से लगे कोटमा गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने पटवारी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी ने भूमाफिया के नाम फर्जी रजिस्ट्री कराकर गांव के संतोष बर्मन का घर और जमीन हड़प ली। सदमे से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्राम कोटमा निवासी संतोष बर्मन की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने गांव में जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम के साथ हल्के का पटवारी दीपक पटेल भी मौके पर पहुंचा। पटवारी को देखते ही परिजन भड़क गए और लोगों ने पटवारी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आक्रोशित परिजन किसान का शव लेकर सड़क जाम करने के लिए हाइवे की तरफ रवाना हो रहे थे, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर रोका। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने उनके बीच समझौता कराया और रजिस्ट्री कार्यालय में जाकर रजिस्ट्री को ठीक कराया जा रहा है।

 

 

परिजन का आरोप है कि संतोष के बड़े भाई के बेटे ने फर्जी रजिस्ट्री कराकर प्रॉपर्टी भू माफिया को बेच दी। एक महीने पहले जब पटवारी बाउंड्री करने आया पूरी बात पता चली। इसके बाद से भू माफिया लगातार घर खाली करने का दबाव बना रहा था। एक दिन उसने अपने साथियों के साथ आकर धमकी भी दी। संतोष तनाव में रहने लगा था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे नागपुर रेफर कर दिया। यहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई।

MadhyaBharat 23 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.