Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजनांदगांव : कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला
 Rajnandgaon, Congress MLA ,attacked with knife

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले से खुज्जी से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर रविवार शाम चाकू से हमला किया गया है। नशे में धुत्त युवक ने हमला किया है। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जानकारी के अनुसार विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोंधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

दरअसल, जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम जोंधरा में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में विधायक छन्नी के दाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। विधायक के पीएसओ और ग्रामीणों ने नशे में धुत्त युवक को पकड़ लिया है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जब विधायक जोंधरा गांव में महिला सामुदायिक भवन और प्राइमरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन कर मंच पर बैठी थी। तभी नशे में धुत्त गांव में रहने वाला आरोपित युवक खेमचंद सिन्हा मंच के पीछे आया और विधायक पर पीछे से ही गले में हमला करने का प्रयास किया।

 

 

बीच-बचाव में विधायक की कलाई में चोट लगी है। विधायक पर हुए हमले की खबर के बाद पुलिस गांव पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी है। इधर चोट लगने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में उपचार के बाद विधायक छन्नी साहू भी थाने पहुंची। हमला करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विधायक ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। उन्होंने मामले को ग्रामीणों पर ही छोड़ देने की बात कही है। इधर डोंगरगांव पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। देर शाम तक विधायक छन्नी साहू अपने समर्थकों के साथ थाने में ही थी। डोंगरगांव थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को जांच में लिया गया है।

MadhyaBharat 21 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.