Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मप्र चुनाव की आहट के बीच केजरीवाल ने दीं 10 गारंटी
satna, Kejriwal , MP elections

सतना। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को सतना पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने राज्य के सामने 10 गारंटियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज हम 'केजरीवाल की गारंटी' जारी कर रहे हैं। हम राज्य में 24 घंटे बिजली की गारंटी देते हैं। आपने दोनों पार्टी (भाजपा एवं कांग्रेस) देख ली, लेकिन इन दोनों पार्टी पिछले 75 साल में 24 घंटे बिजली नहीं दे पाए। अगर आपको बिजली चाहिए तो आआपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि हर पार्टी एक दूसरी पार्टी को गाली देती है, लेकिन उससे काम नहीं चलता। हम देश बनाने के लिए आए हैं। पैसे कमाने नहीं आए हैं।

 

 

केजरीवाल ने कहा कि 10 गारंटियां देते हुए कहा कि हम मप्र में बिजली फ्री करेंगे। नवंबर तक के सारे पुराने बिल भी माफ होंगे। पंजाब में 16 मार्च को सरकार बनी, हमने दिसंबर तक के बिल माफ कर दिए। जैसे मैं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देता हूं, वैसी आपके बच्चों को भी मिलेगी। दिल्ली में मैंने सरकारी स्कूलों को इतना बेहतर बनाया कि चार लाख लोगों ने अपने बच्चों के नाम प्राइवेट स्कूल से कटवा दिए। कच्चे शिक्षकों को पक्का करेंगे। शिक्षकों से शिक्षा के अलावा कोई काम नहीं कराया जाएगा। दिल्ली में सबका इलाज मुफ्त है। जांच-इलाज, दवा फ्री है। मोहल्ले क्लिनिक खुल गए। कोई कार्ड नहीं लगता। मप्र में भी यही करेंगे। हर मप्र वासी का सारा इलाज फ्री होगा। अपोलो फोर्टिस मैक्स से भी शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे।

 

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो लाख सरकारी नौकरियां दी है। हमारी नीयत साफ है। मप्र में भी हर बेरोजगार को रोजगार देंगे। जब तक रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक हर बेरोजगार को 3 हजार हर माह देंगे। सरकारी नौकरी में कोई रिश्वत नहीं लगेगी। मप्र के सरकारी दफ्तर में बिना पैसे कोई काम नहीं होता। हम भ्रष्टाचार बंद करेंगे। पंजाब में बड़े-बड़े पुराने मंत्रियों को जेल भेज दिया गया। दिल्ली में हमने टोल फ्री नंबर शुरू किया है। वहां सरकार लोगों के घर काम करने आती है। मप्र में भी यही व्यवस्था लागू करेंगे। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की योजना दिल्ली में है। हम उन्हें 12 जगह ले जाते हैं। अभी तक 73 हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई है।

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस वाले ड्यूटी पर शहीद हो जाते हैं। सैनिक शहीद होते हैं तो उन्हें एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। बहुत कर्मचारी ठेके पर काम करते हैं। रोज डंडे खाते हैं, आंदोलन करते हैं। उन्हें पक्का करेंगे। आखिरी गारंटी किसानों और आदिवासियों के लिए है, लेकिन उसे अभी घोषित नहीं करेंगे। उस पर काम चल रहा है, अगली बार ऐलान करेंगे। बैठक में आप की प्रदेशाध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल एवं प्रदेश प्रभारी दिनेश चड्ढा समेत पार्टी के तमाम प्रदेश स्तरीय नेता व रीवा संभाग के जिलों के कार्यकर्ता-सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा से पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

MadhyaBharat 20 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.