Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित शहीद की पत्नी से अभद्रता
satna, Indecency , martyr

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल शहीद की पत्नी के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कार्यक्रम स्थल पर एक व्यक्ति के दुर्व्यवहार से आहत होकर वह रोने लगीं। हालांकि, बाद में सतना की पूर्व महापौर ने इस अभद्रता के लिए न केवल उस व्यक्ति को फटकार लगाई बल्कि उनके पैर छुआकर माफी भी मंगवाई।

 

 

दरअसल, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सतना से शहीद छोटेलाल सिंह की शहादत के सम्मान के लिए उनकी पत्नी विद्या सिंह को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया था। वह कार्यक्रम स्थल पर अग्रिम पंक्ति में बैठी थीं। उसी दौरान एक व्यक्ति उनके सामने आकर खड़ा हो गया। इसके कारण पीछे बैठे लोगों को कार्यक्रम देखने में असुविधा हो रही थी, इसलिए वहां मौजूद पटवारी आलोक जैन ने उसे हटने की हिदायत दी लेकिन वह नहीं हटा। शहीद की पत्नी ने भी उससे आग्रह किया तो वह खुद को नेता बताते हुए अभद्रता करने लगा। विद्या सिंह ने भी उसे बताया कि वह शहीद की पत्नी हैं और यहां उन्हें जिला प्रशासन ने सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है। जिस पर उक्त अधिकारी द्वारा उन्हें शांत रहने की हिदायत दी गई लेकिन वह वहां से नहीं हटा। उसकी बात सुनकर सम्मान के लिए बुलाई गई शहीद की पत्नी की आंखों से आंसू छलक पड़े और वह फूट- फूटकर रोने लगीं।

 

 

शहीद की पत्नी को रोता देखकर पूर्व महापौर विमला पांडेय वहां पहुंचीं और उनसे घटना की जानकारी ली। इसके बाद उस अभद्र शख्स की तलाश कराई, जिसने खुद को भाजपाई बताकर अनुचित बातें कहीं थीं। उन्होंने उस व्यक्ति की सबके सामने क्लास लेते हुए पूछा कि अगर वह भाजपाई है तो बताए कि वह कब से भाजपा में है। भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम और अपना मंडल बताए, लेकिन वह इन सब सवालों के जवाब नहीं दे पाया। पूर्व महापौर ने शहीद की पत्नी को गले लगाकर उनके आंसू पोंछे और अभद्रता करने वाले से शहीद की पत्नी के पैर छुआकर माफी भी मंगवाई।

 

 

उधर, जिला सैनिक कल्याण संयोजक इंद्रकुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सैनिक, शहीद और उनके परिजनों का अपमान अक्षम्य है। इस तरह की हरकतें देश का अपमान है।

 

 

गौरतलब है कि विद्या सिंह के पति अमर शहीद छोटे लाल सिंह ने कारगिल युद्ध में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उनके बेटे अमर बहादुर सिंह भी सेना में हैं, जो जम्मू कश्मीर में ही तैनात हैं। जब पिता शहीद हुए थे तो अमर बहादुर मां के गर्भ में थे। अमर बहादुर भी इस समय छुट्टी पर घर आए हुए हैं।

 

 

MadhyaBharat 16 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.