Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कटनी के छपरा हार जलाशय में नहाते समय डूबने से चार बच्चों की मौत
katni, Four children died ,Chhapra Haar reservoir

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नैगवां के छपरा हार गांव में रविवार को जलाशय (तालाब) में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चे सुबह घर से खेलने के लिए निकले थे। जब शाम तक वे वापस नहीं लौटे तो परिजन उन्हें तलाशते हुए तालाब किनारे पहुंचे, जहां उनकी साइकिल और कपड़े नजर आए। ग्रामीणों ने तालाब में खोजा तो एक के बाद एक चारों के शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

स्लीमनाबाद थाना पुलिस के अनुसार, नैंगवां गांव के चार बच्चे साइकिल से पिपरिया परौहा मार्ग पर बन रहे तालाब में नहाने उतरे थे। गहरे पानी में चले जाने से चारों बच्चे डूब गए। शाम तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान छपरा हार के बड़े जलाशय के पास उनकी साइकिल और कपड़े नजर आए। जिसके बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद चारों बच्चों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए।

 

 

 

एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने बताया कि स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के नैगवा छपरा हार में चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 14 वर्षीय शशिप्रताप सिंह पुत्र गजराज सिंह, 13 वर्षीय मयंक यादव पुत्र काशीराम यादव, 13 वर्षीय शौर्य सिंह पुत्र अवधेश सिंह और 11 वर्षीय धर्मवीर वंशकार पुत्र रामकुमार वंशकार बताए गए हैं। ये सभी बच्चे नैगवां के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी। घटना स्थल का भी निरीक्षण किया जाएगा।

 

 

 

इधर, परिजनों ने बताया कि रविवार का दिन था। चारों बच्चे घर से खेलने जाने का कहकर निकले थे। शाम तक वे घर नहीं लौटे। हमने उनकी तलाश शुरू कीमौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में उन्हें खोजा। चारों के शव मिल गए।

MadhyaBharat 14 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.