Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
ओरिएंट पेपर मिल में धमाके साथ फटा पल्प का टैंक एक श्रमिक की मौत
sehdol, Pulp tank explodes , Orient Paper Mill

शहडोल। मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के अमलाई में संचालित एशिया की नामी कागज फैक्ट्री ओरिएंट पेपर मिल में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां जोरदार धमाके के साथ पल्प का टैंक फट गया। इस हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 12 श्रमिक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक श्रमिक लापता है, जिसकी तलाश जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, अमलाई में बिड़ला ग्रुप द्वारा संचालित ओरिएंट पेपर मिल में पल्प टंकी में पानी के साथ केमिकल, लकड़ी का बुरादा समेत अन्य पदार्थ होते हैं। इसमें लकड़ी को सड़ाया जाता है। यहां बीते 25 दिनों से सालाना मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बुधवार सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हो गया। पल्प टंकी में विस्फोट से पूरा केमिकल बाहर आकर बहने लगा। घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में मौके पर काम कर रहे श्रमिक रविंद्र त्रिपाठी (50) की मौत हो गई, जबकि अन्य 12 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पल्प मशीन पर काम कर रहा एक श्रमिक लापता बताया जा रहा है। पुलिस का कहना कि अभी बचाव कार्य कर रहे हैं। स्थिति स्पष्ट होने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी कि कौन-कौन घायल हुआ और घटना किन कारणों से हुई है। वहीं, मिल प्रबंधन कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

MadhyaBharat 9 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.