Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
raipur, Rape victim ,attempted self-immolation

कवर्धा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता द्वारा एसपी कार्यालय के सामने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की है। मौके पर मौजूद जवानों ने पीड़िता को समझारोका। हालांकि इसके बाद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव समेत अन्य पुलिस अधिकारी हरकत में आए। युवती को बाकायदा आश्वासन दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता ने पांडातराई थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसी के गांव में रहने वाला आरोपित अबरार खान पिता शहीद खान शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। तब पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूर्व के मामले में आरोपित के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। लेकिन, अब तक इस पर फैसला नहीं आया है। इस दौरान आरोपित जमानत पर बाहर आ गया। पिछले दिनों युवती ने थाने में एक बार फिर शिकायत की। शिकायत में बताया कि अबरार खान अपने साथियों के साथ उसे जबरदस्ती अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से रायपुर के एक लॉज में ले गया। वहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए बेहोश होने तक मारपीट की.।

 

युवती का कहना था कि बाद में वह जैसे-तैसे बस से अपनी बहन के पास मुंगेली आई। वहां से परिजनों को जानकारी दी। फिर पांडातराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। तब वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। एक कोरे कागज में हस्ताक्षर लेकर भगा दिया गया। इसी से व्यथित होकर उसके द्वारा ये कदम उठाए जाने की बात कही है।

कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव का कहना है कि चूंकि छेड़खानी और मारपीट का मामला रायपुर क्षेत्र का है, ऐसे में आवेदन लेकर उसे तस्दीक के लिए संबंधित थाना भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पूर्व के मामले में चालान पेश करने व प्रकरण विचाराधीन होने की बात कही है।

MadhyaBharat 31 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.