Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी ने रकम चबाकर निगली
katni, Patwari , taking bribe

कटनी। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को कटनी में एक पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा तो उसने कार्रवाई से बचने के लिए रिश्वत की रकम चबाकर निगल ली। इसके बाद लोकायुक्त ने पुलिस की मदद से आरोपित पटवारी को जिला अस्पताल ले जाकर उसके पेट से वापस नोट निकलवाने का प्रयास किया। इस दौरान उसके पेट से डाक्टरों ने लुगदी बने नोट निकाले, जिसे सुरक्षित किया गया है।

 

 

लोकायुक्त निरीक्षक कमल सिंह उइके ने बताया कि बड़खेड़ा गांव निवासी चंदन सिंह लोधी ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में 10 जुलाई को शिकायत की थी। उसने बताया कि उसके दादा की गांव में जमीन है। जिसका सीमांकन कराना है। सीमांकन करने के बदले में पटवारी गजेन्द्र सिंह पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। जिसके मुताबिक सोमवार को लोकायुक्त की टीम कटनी पहुंची। यहां आवेदक चंदन सिंह लोधी ने पटवारी को रिश्वत देने के लिए बुलाया। उसे पांच-पांच सौ रुपये के नौ नोट दिए। जैसे ही पटवारी ने रुपये लिए, तभी लोकायुक्त की टीम वहां पर पहुंच गई।

 

 

पटवारी ने लोकायुक्त की टीम को देखते ही रिश्वत के रुपये मुंह में डाल लिए और नोटों को चबाना शुरू कर दिया। जिसके चलते लोकायुक्त की टीम उसे रुपये लेते रंगेहाथ नहीं पकड़ पाई। टीम में शामिल अधिकारियों ने रिश्वत की रकम उसके मुंह से निकालने के प्रयास किए, लेकिन पटवारी ने अधिकारी की अंगुली को काट दिया। पटवारी को निगले गए नोटों को निकालने के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया है, जहं पर डाक्टरों की टीम ने विशेष उपचार देकर नोटों की गली हुई गड्डी निकाली। लोकायुक्त ने नोटों के टुकड़े जब्त कर लिए हैं। साथ ही पटवारी गजेन्द्र सिंह के खिलाफ रिश्वत लेने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

MadhyaBharat 25 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.