Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
टीआई वास्कले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
badwani, Ti Waskale , state honors

बड़वानी। देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजाराम वास्कले का सोमवार को उनके गृह ग्राम जिले के कोयड़िया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों ने लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहले उन्हें पुलिस जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीआई वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

बड़वानी जिले में अंजड क्षेत्र के मंडवाड़ा के पास छोटे से गांव कोयड़िया के साधारण किसान परिवार में राजाराम वास्कले देवास जिले के नेमावर थाने पर पदस्थ थे। रविवार को उनकी नदी में डूबने से मौत हो गई थी।

दरअसल, उन्हें ड्यूटी के दौरान जामनेर नदी पर बने स्टॉप डैम में एक लाश होने की सूचना मिली थी। उन्होंने पानी में कूदकर उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। उसके बाद फिर उन्होंने नदी में उतरकर शव को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान वह वहां भंवर में फंस गए। उसके बाद वहां मौजूद जवानों और ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। जांबाज सिपाही परिवार में माता-पिता, पत्नी व दो छोटे बच्चो को छोड़ गए।

सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर ग्राम कोयड़िया पहुंचा। उनकी पार्थिव देह को रिमझिम वर्षा के बीच गांव के प्रमुख मार्गों से मुक्तिधाम लाया गया। नदी तट स्थित मुक्तिधाम पर देवास व बड़वानी जिले के आला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि अत्यंत दुःखद है कि बड़वानी जिले के हमारे टीआई राजाराम वास्कले अपने कर्तव्य की पूर्ति करते हुए जामनेर नदी में शव निकालने के दौरान दुर्भाग्य से भंवर में फंस गए और अब हमारे बीच नहीं रहे। स्वर्गीय वास्कले का परिवार अब मेरा परिवार है। हमने फैसला किया है कि प्रशासन की ओर से वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी एवं राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मैं उनके चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं एवं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वह उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दें।

MadhyaBharat 17 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.