Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
आदिवासी छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने पर डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
indore,Deputy Collector ,girl students

इंदौर/झाबुआ। अपनी कार्यशैली के कारण विवादास्पद रहे झाबुआ एसडीएम सुनील कुमार झा के खिलाफ झाबुआ थाने में मंगलवार की अलसुबह मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर तीन नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। मामले में शिकायत होने के बाद उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और विशेष न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा रविवार को दोपहर चार बजे के लगभग झाबुआ के नवीन आदिवासी कन्या आश्रम निरीक्षण के लिए अचानक पहुंच गए थे। आरोप है कि उन्होंने आदिवासी बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ। मामले में सोमवार को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर के प्रतिवेदन पर कमिश्नर पवन शर्मा ने सुनील कुमार झा को सोमवार को ही निलंबित कर उन्हें बुरहानपुर अटैच कर दिया गया था।

इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ छेड़खानी के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने झा को फिलहाल एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में रखते हुए जिला जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद बुधवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई की जाएगी। जेल ले जाने के पूर्व झा का पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया।

उल्लेखनीय है कि झा अपनी कार्यशैली के कारण लंबे समय से विवादों में हैं। पहले उन पर रेत माफियाओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगा था। इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। अब नाबालिग आदिवासी कन्याओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप तीन कन्याओं ने लगाए हैं, जो 13-13 और 11 साल की हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रविवार का अवकाश होने से वे आश्रम के बाहर खेल रही थी। तभी एसडीएम का वाहन आकर रुका। आश्रम निरीक्षण करते हुए वे उनके कमरा नंबर पांच पर एक बार आकर चले गए। फिर दूसरी बार वापस आकर बैठ गए। बातचीत करते हुए उन्होंने न केवल अश्लील हरकतें की, बल्कि अनुचित सवाल भी काफी देर तक किए जो उन्हें अच्छे नहीं लगे। बैड टच के बारे में जब अधीक्षिका को बताया तो उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद एसडीएम झा के खिलाफ कार्रवाई हुई।

MadhyaBharat 11 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.