Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सिकलसेल एनिमिया से सबसे ज्यादा पीड़ित आदिवासी समाज के लोगः प्रधानमंत्री
bhopal , tribal society ,sickle cell anemia

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सिकलसेल एनिमिया से पीड़ित लोग पूरे जीवन इससे जूझते रहते हैं। पूरी दुनिया में इस रोग के 50 प्रतिशत मरीज हमारे देश में हैं। पिछले 70 साल में सिकल सेल एनीमिया बीमारी की चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के हैं। आदिवासी समाज के प्रति बेरुखी के चलते पहले की सरकारों के लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं था। लेकिन आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती से निपटने का बीड़ा हमारी सरकार ने उठाया है। हमारे लिए आदिवासी समाज सिर्फ एक सरकारी आंकड़ा नहीं है। ये संवेदनशीलता के साथ ही भावनात्मक मुद्दा है।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के दौरान शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर इस राष्ट्रीय मिशन की शुरुआत की और मिशन को लेकर गाइडलाइन का भी विमोचन किया। प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से साढ़े तीन करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरित किया। साथ ही एमपी में एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अदिति यादव नाम की छोटी9सी बच्ची समेत अन्य हितग्राहियों को आयुष्मान योजना के कार्ड वितरित किए।

 

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने जय सेवा, जय जोहार के नारे से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज मुझे रानी दुर्गावती जी की इस धरती पर आप सभी के बीच आने का मौका मिला। मैं रानी दुर्गावती के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं। उनकी प्रेरणा से सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत हो रही है। आज ही मध्य प्रदेश में एक करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड भी दिए जा रहे हैं। मैं आप सभी को और मध्य प्रदेश की डबल इंजन सरकार को बधाई देता हूं। आज देश शहडोल की धरती से बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। यह संकल्प है सिकलसेल एनिमिया से आदिवासी बच्चों और परिवारों को बचाने का है।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिकलसेल एनिमिया जैसी गंभीर बीमारियों को खत्म करने के लिए हमारी सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। इन्हीं प्रयासों से टीबी के मामले में कमी आई है। 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने पर काम हो रहा है। हमारी सरकार की कोशिश है कि लोगों को बीमारी कम हो और बीमारी पर होने वाला खर्च भी कम हो। इसलिए आयुष्मान योजना लेकर आए हैं। ये कार्ड पांच लाख रुपए तक के एटीएम के रूप में काम करेगा। ये मोदी की गारंटी है। इस योजना के तहत अब तक पांच करोड़ लोगों का इलाज हो चुका है।

 

 

शादी से पहले रक्त कुंडली जरूर मिलाएं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में लिखा जाएगा। आज के दिन प्रधानमंत्री सिकल सेल जैसी बीमारी को खत्म करने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से कई देशों ने मुक्ति पा ली है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस बीमारी को खत्म करने के लिए बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आप बच्चों की शादी करते समय रक्त कुंडली अवश्य मिलाएं। आयुष्मान ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी जिसमें वंचित लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की जानकारी दी जाएगी। आयुष्मान योजना से अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों ने लाभ उठाया है।

 

 

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल के आने के बाद सिकल सेल की लगातार चिंता हुई है। प्रधानमंत्री विशेष तौर पर इस ओर ध्यान दे रहे हैं, आदिवासी क्षेत्र में इस बीमारी को जड़ मूल से खत्म करने का संकल्प लिया है। आज इसकी शुरुआत शहडोल की धरती से हो रही है।

 

जारी..

MadhyaBharat 1 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.