Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
झूठी गारंटी देने वालों से रहें सावधान : प्रधानमंत्री
sehdol, Beware , false guarantees, PM

शहडोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय जोहार कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज मुझे रानी दुर्गावती की इस धरती पर आप सभी के बीच आने का मौका मिला। मैं रानी दुर्गावती के चरणों में अपनी श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं। उनकी प्रेरणा से सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत हो रही है। आज ही मध्यप्रदेश में एक करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश बहुत बड़ा संकल्प ले रहा है। ये संकल्प है सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति का। सिकल सेल एनीमिया की बीमारी बहुत कष्टकारी होती है। लंबे समय तक दर्द सहने से शरीर के अंदरूनी अंग भी क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। ये बीमारी परिवारों को भी बिखेर देती है। ये बीमारी आनुवांशिक है।

इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च किया। मिशन को लेकर गाइडलाइन का भी विमोचन किया। उन्होंने एक क्लिक कर साढ़े 3 करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड का वितरित किया। साथ ही एमपी में एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अदिति यादव नाम की छोटी सी बच्ची समेत अन्य हितग्राहियों को आयुष्मान योजना के कार्ड वितरित किए।

 

प्रधानमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म शताब्दी को पूरे देश में भारत सरकार मनाएगी। उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी, एक चांदी का सिक्का निकाला जाएगा। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहे। कांग्रेस की गारंटी मतलब नीयत में खोट, गरीबों को चोट। आदिवासियों के प्रति बेरुखी के चलते पहले की सरकारों के लिए यह सिकल सेल एनीमिया बीमारी मुद्दा नहीं थी।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 70 सालों में इसकी चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के थे। आदिवासी समाज के प्रति बेरूखी के चलते पहले की सरकारों के लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं था। लेकिन आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती से निपटने का बीड़ा हमारी सरकार ने उठाया है। हमारे लिए आदिवासी समाज सिर्फ एक सरकारी आंकड़ा नहीं है। ये संवेदनशीलता के साथ ही भावनात्मक मुद्दा है।

 

मोदी ने कहा कि पिछले 70 सालों में सिकल सेल एनीमिया बीमारी की चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के थे। आदिवासी समाज के प्रति बेरूखी के चलते पहले की सरकारों के लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं था। लेकिन आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती से निपटने का बीड़ा हमारी सरकार ने उठाया है। हमारे लिए आदिवासी समाज सिर्फ एक सरकारी आंकड़ा नहीं है। यह संवेदनशीलता के साथ ही भावनात्मक मुद्दा है। हमारी सरकार ऐसी गंभीर बीमारियों को खत्म करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। इन्हीं प्रयासों से टीबी के मामले में कमी आई है। 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने पर काम हो रहा है। हमारी सरकार की कोशिश है कि लोगों को बीमारी कम हो और बीमारी पर होने वाला खर्च भी कम हो। इसलिए आयुष्यमान योजना लेकर आए हैं। ये कार्ड 5 लाख रुपए तक के एटीएम के रूप में काम करेगा। ये मोदी की गारंटी है। इस योजना के तहत अब तक 5 करोड़ लोगों का इलाज हो चुका है।

 

कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों को चोट

 

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान हो जाए। जब वे मुफ्त बिजली की गारंटी देते है, मतलब बिजली के दाम बढ़ाने वाले है। जब वे सस्ते पेट्रोल की गारंटी देते है, मतलब टैक्स बढ़ाकर आपकी जेब से पैसा निकालने वाले है। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों को चोट।

 

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त् राशन मिल रहा है। वो गरीबों 70 साल में इलाज की गारंटी नहीं दे सके। हमने आयुष्यमान योजना शुरू की। हमने 10 करोड़ महिलाओं को धुएं से मुक्ति दी है। मुद्रा योजना से हमने स्वरोजगार की गारंटी दी है। आज जो एक साथ आने का दावा कर रहे हैं। वे हमेशा एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते रहे है। ये परिवारवादी पार्टियों सिर्फ अपने परिवार का ही भला करती रही है। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है, वे जमानत पर बाहर है। जो घोटालों में सजा काट रहे हैं, वो एक साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। उनके पास आतंकवाद मुक्त भारत की गारंटी नहीं है।

MadhyaBharat 1 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.