Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मंत्री भदौरिया के गांव में लगुन-फलदान के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग एक की मौत
bhind,Harsh firing i, Lagun-Phaldan

भिंड। मप्र के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के गृहगांव अकलौनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात लगुन-फलदान के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने उत्साहित होकर हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली बुजुर्ग के कनपटी में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात ग्राम अकलौनी निवासी सुरेश शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा का लगुन फलदान कार्यक्रम था। रात करीब 12.30 बजे लगुन-फलदान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। इससे एक गोली मृतक 66 वर्षीय रामशरण शर्मा पुत्र रामगोपाल शर्मा निवासी मोहनपुरा थाना गोरमी के कनपटी में गोली धंस गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 14 वर्षीय हर्ष पुत्र अखलेश शर्मा निवासी देवरी मेहगांव के पैर में भी गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और पांच मिनट में ही ग्रामीण मौके से अपने-अपने घर चले गए।

 

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि अकलौनी गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि एक बालक घायल हुआ है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

MadhyaBharat 17 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.