Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बैल को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई पिकअप घर में घुसी एक की मौत
anuppur, uncontrollable pickup , one died

अनूपपुर। शहडोल जिले के ब्यौहारी से बुधवार सुबह कुदरगढ़ मन्दिर जा रहे लोगों से भरा एक पिकअप वाहन राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर डोला मोड के पास रेलवे फाटक के पहले अनियंत्रित होकर सडक किनारे बने घर में घुस गया और पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। तीन व्यक्तियों को चोट ज्यादा होने पर के कारण जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया है।

 

 

थाना रामनगर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह एक पिकअप में सवार शहडोल जिले के ब्यौहारी से 20 लोग कुदरगढ़ मन्दिर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राज्य मार्ग के डोला मोड पर रेलवे फाटक के पहले पिकअप वाहन के सामने एक बैल आ गया। उसे बचाने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर जगदीश केवट के घर से जा टकराई, जिससे वाहन के ऊपर बने कैबिन में बैठे 27 वर्षीय अरविंद उर्फ छोटू पुत्र गोविंद कोल की घर पर लगे टीन सीड से कला कटने से मौके ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से थाना रामनगर के 100 डायल पुलिस द्वारा बिजुरी अस्पताल ले जाया गया है। अन्य 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य बिजुरी में कराया गया और इसके बाद सभी लोग वापस अपने ग्राम चले गये। तीन गंभीर रूप से घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घायलों में 35 वर्षीय मोले प्रजापति निवासी ग्राम भमरहा, 38 वर्षीय रामसेवक पटेल ग्राम सकला, 31 वर्षीय मनोज कोल, 50 वर्षीय रामनरेश पटेल, 40 वर्षीय प्रमोद पटेल, 21 वर्षीय पुष्पराज सिंह पटेल, 35 वर्षीय राजकुमार पटेल, 28 वर्षीय भोले पटेल, चालक राजेश पटेल, रामज्ञान पटेल सभी एक शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील के ग्राम अखेतपुर निवासी हैं।

MadhyaBharat 31 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.