Since: 23-09-2009
कोरबा/ जांजगीर चाम्पा। देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। देह व्यापार में संलिप्त 03 पुरुष एवं 06 महिला आरोपित को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों से मोबाइल एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिग को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है। नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में छह महिलाओं और तीन पुरुषों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव देह व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा रविवार देर रात मौके पर रेड कार्रवाई की गई, इसमें छह महिलाएं और तीन पुरुष मौके से हिरासत में लिए गए।
घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है इनमें से दो आरोपित रायगढ़ जिले के एक आरोपित कोरबा जिले के और 6 आरोपित जांजगीर जिले के हैं। रेड के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार में लिप्त थे। आरोपितों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |