Since: 23-09-2009
कोरबा/ जांजगीर-चांपा। जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां हथनेवरा बिर्रा रोड पर शनिवार सुबह ट्रेलर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया व घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों द्वारा तत्काल दुर्घटना में घायल हुए दोनों घायलों को चांपा में बीडीएम उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल दोनों चालकों व सवार की पहचान नहीं पाई है।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |