Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग का छापा
अवैध शराब निर्माण पर आबकारी विभाग का छापा

शराब के अवैध निर्माण, परिवहन, भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए आबकारी विभाग अभियान चला रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बहोरीबंद के ग्राम करहिया, मतवारीहार, रैपुराहार, घुघरा, कैमोरीहार में दबिश देते हुए 70 हजार रुपए की महुआ लाहन और शराब जब्त की है। इस मामले में आबकारी की टीम ने 5 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल ने बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर शराब के अवैध निर्माण, परिवहन, भंडारण और विक्रय को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने बिहोरीबंद के ग्राम करहिया, मतवारीहार, रैपुराहार, घुघरा, कैमोरीहार दबिश देते हुए 1305 किलो ग्राम महुआ लाहन और 25 लीटर अवैध शराब जब्त की है।जब्त किए गए महुआ लाहन और शराब की कीमत करीब 56 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में आबकारी विभाग के एसआई महेन्द्र कुमार शुक्ला, एसडी सिंह, कृष्ण कुमार पटेल, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, धरमू काछी, राम सिंह शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

MadhyaBharat 18 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.