Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के समर्थन में आये नक्सली
balaghat,Naxalites , support of Anganwadi workers

बालाघाट। बालाघाट जिले में नक्सलियों की मौजूदगी का अहसास समय-समय पर नक्सली बैनर और पर्चों के माध्यम से कराते रहते हैं, इस बार नक्सलियों ने बैनर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों के विरोध के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मांगों का समर्थन किया है।

जिले के बैहर मार्ग पर रूपझर थाना अंतर्गत बंजारी और लौंगुर के बीच उसकाल नाले के पास नक्सलियों द्वारा दो बैनर बांधे गये थे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) एमएमसी राज्य कमेटी के नाम से बांधे गये पहले बैनर में नक्सलियों ने जिले में पेसा एक्ट को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री चौहान का जिक्र किया है।

नक्सलियों ने लिखा है कि सोनेवानी-सेलझरी अभ्यारण्य के जल, जंगल, जमीन से सैकड़ों गांवों को विस्थापन करना है, जिसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार गांव-गांव में जनता को विकास का लोभ दिखा रही है। जिसका हमें विरोध करना है, जबकि दूसरे बैनर में अन्याय के खिलाफ अपनी मांगों और अधिकारों को हासिल करने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से आंदोलन को जारी रखने की अपील की गई है। साथ ही अपने हित में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपने हित में 24 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार रूपये वेतन देने और उनके नियमितिकरण की बात करें। सरकार इस मांग को माने।

वहीं, रिटायरमेंट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पांच लाख, सहायिकाओं को ताीन लाख एकमुश्त राशि देने और पेंशन का लाभ देने की मांग इन नक्सलियों द्वारा रखी गई है। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

MadhyaBharat 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.