Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव में जीत पर लड्‌डू खिलाया
karnatka election congress party bhupesh baghel

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक चुनाव में जीत का लड्‌डू खाया। ये लड्‌डू कांग्रेस नेताओं और पत्रकारों को भी मुख्यमंत्री ने खिलाया।भूपेश बघेल ने मीडिया से बात की और कर्नाटक चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। भूपेश बघेल ने कहा, हिमालय से लेकर अब समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। उन्होंने आगे कहा- भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है। लेकिन अब दक्षिण भारत से भाजपा मुक्त हो रही है। भाजपा को पता था कि हारने वाले हैं अब टीवी में जेपी नड्‌डा की तस्वीर दिख रही है।भाजपा के लाेग मोदी की जगह योगी-योगी करते थे, बुलडोजर की बात करने लगे थे। छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अरुण साव को पता है कि प्रधानमंत्री मोदी का जादू खत्म हो गया है। इसलिए वो भी योगी और बुलडोजर की बात करने लगे। आज जो कामयाबी मिलने वाली है। इसके लिए मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कर्नाटक स्टेट लीडरशिप को बधाई देता हूं।कर्नाटक की जनता ने जो फैसला दिया, इससे साफ है कि बजरंग बली कांग्रेस के साथ हैं। कर्नाटक में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। मैं भारत जोड़ो यात्रा में था। उसी समय से लग गया था झुकाव कांग्रेस की ओर है। इस पूरे चुनाव में रणनीति एक हिस्सा है। इसमें घोषणा पत्र, कार्यकर्ताओं का उत्साह ये सब मिलाकर जीत मिलती है। उसी का असर है। बड़ा राज्य जहां 224 सीटें और भाजपा की सरकार थी इसे हमने छीना,हिमाचल को भी छीना। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

MadhyaBharat 13 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.