Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हेमकुंट फाउंडेशन की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
bhopal, Assets worth , Hemkunt Foundation

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश स्थित हेमकुंट फाउंडेशन की पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो वर्ष पूर्व 2021 में कोविड फंड में मिली दान राशि में हेराफेरी और निजी उपयोग करने के आरोप में यह कार्रवाई की है। कुर्क की गई संपत्तियों में खंडवा जिले में स्थित कृषि भूमि और भवन शामिल हैं। ईडी ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित 'हेमकुंट फाउंडेशन' की 5.37 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है, जिसमें कृषि भूमि और भवन शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। इसके तहत अनंतिम रूप से कुर्क की गई संपत्तियों में खंडवा जिले में स्थित कृषि भूमि और भवन शामिल हैं। ईडी की ओर से बताया गया कि कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 5.37 करोड़ रुपये है। ये भी बताया गया कि यह मामले में संपत्ति की जब्त का नया आदेश है, क्योंकि एजेंसी ने पहले गुरुग्राम में 43 करोड़ रुपये की जमीन और फाउंडेशन की 17.32 करोड़ रुपये की एफडी जब्त की थी।

बताया गया है कि हेमकुंट फाउंडेशन ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान कोरोना से पीड़ित लोगों को राहत देने के नाम पर बड़े कॉर्पोरेट्स और आम जनता से 77.10 करोड़ रुपये का दान एकत्र किया था। दान की अधिकांश राशि का उपयोग एफडी, गुरुग्राम में जमीन खरीदने और निर्माण गतिविधियों में किया गया।मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक प्राथमिकी से सामने आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फाउंडेशन ने महामारी की दूसरी लहर के चरम के दौरान कोविड राहत और ऑक्सीजन आपूर्ति के नाम पर व्यक्तियों और कॉरपोरेट्स से करोड़ों रुपये जुटाए, लेकिन दान राशि का गबन कर लिया गया और व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोग कर लिया गया। निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पहले 43 करोड़ रुपये की उक्त भूमि को कुर्क किया था और जांच के दौरान 17.32 करोड़ रुपये की सावधि जमा को जब्त कर लिया था। अधिकारी ने कहा कि अब तक कुल कुर्की मूल्य 65.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

क्या है हेमकुंट फाउंडेशन

बता दें कि हेमकुंट फाउंडेशन की वेबसाइट के मुताबिक यह नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन है। इसकी स्थापना 2010 में की गई थी। यह संस्था गरीबों, समाज में असमानता और बीमार लोगों के लिए मदद करती है। प्राकृतिक आपदा के समय हेल्थ केयर मदद, शिक्षा और कमजोर लोगों को आर्थिक मदद देने का काम करता है। हेमकुंट फाउंडेशन का मुख्यालय हरियाणा के गुड़गांव में है।

MadhyaBharat 12 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.