Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित
chattishgarh board ke natije ghodhit

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रिजल्ट जारी किया। रायगढ़ की विधि भोंसले 12वीं की टॉपर रहीं। और जांजगीर के विवेक अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहें। 10वीं में जशपुर के राहुल यादव ने पहला स्थान हासिल किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा, दसवीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है। उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है। इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों। और दोबारा मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा में 3 लाख 30 हजार 681 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1 लाख 52 हजार 891 बालक और 1 लाख 77 हजार 790 बालिकाएं शामिल हुईं। जिनमें 3 लाख 30 हजार 055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। परीक्षार्थियों में पहली श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 फीसदी) है। दूसरी श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 फीसदी) है। और तीसरी श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।वहीं 12वीं में 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिनमें 1,43,919 बच्चे और 1,79,706 बच्चियों ने हिस्सा लिया जिनमें 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 2,58,500 है। 83.64 फीसदी बेटियां और 75.36 फीसदी बच्चे सफल हुए हैं। पहली श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है। और तीसरी श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (7.85 प्रतिशत) है। 18 परीक्षार्थी श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी।

MadhyaBharat 10 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.