Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक महिला की मौत
narsihpur,  speeding car collided, woman died

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां से गुजरने वाले जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को नरसिंहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार जबलपुर के घमापुर सीएमएस कंपाउंड निवासी ऐलीएजार सिंह रविवार सुबह अपनी मारूति ऑल्टो कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 9538 में परिवार और परिचितों के साथ जबलपुर से इटारसी जा रहे थे। इस दौरान सुआतला थाना क्षेत्र में राजमार्ग चौराहा से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित बंधी रामपुरा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के वक्त कार ऐलीएजार सिंह चला रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही सुआतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए है। मृतक महिला का नाम शालिनी पत्नी सालोगन सेमुअल 50 वर्ष निवासी घमापुर जबलपुर है। वहीं घायलों में मनीषा सिंह 46 वर्ष, स्मर्णा सिंह 36 वर्ष, एलीएजार 55 वर्ष, एल्वी 12 वर्ष, ल्यूकश दो वर्ष और किनसी सात वर्ष शामिल है।

 

पुलिस ने घायलों को अलग-अलग एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी ऐसे में पुलिस ने मौके पर जाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हाइवे से अलग कराया ताकि आवागमन प्रभावित न हो। सुआतला थाना प्रभारी ज्योति दिखित ने बताया कि कार की गति काफी अधिक थी और अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया,जिससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गई। सभी घायल जबलपुर के घमापुर-रामपुर निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने से उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

MadhyaBharat 7 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.