Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बस और ट्रक की भीषण टक्कर में पांच की मौत
bhind,Five killed ,bus-truck collision

भिंड। मप्र- उप्र सीमा पर उत्तर प्रदेश के माधोगढ़ थाना अंतर्गत भिंड-वंगरा मार्ग पर शनिवार देर रात बारातियों से भरी एक बस और ट्रक की सामने से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलटी खाकर खंती में जा पलटी। इस दुर्घटना में तीन उत्तर प्रदेश के और मध्य प्रदेश के दो लोगों सहित कुल 5 लोगों की मौत हुई है और करीब 24 से अधिक बराती घायल है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची माधोगढ़ थाना पुलिस ने सभी घायल बारातियों को माधवगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर उरई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इधर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ट्वीट कर घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का एलान किया है।

जानकारी अनुसार भिंड की राम श्याम ट्रेवल्स की यात्री बस कृष्णा बस के नाम से भिंड से माधवगढ़ चलती है। शनिवार शाम को बस से थाना रेढर क्षेत्र के गांव मढ़ैला निवासी मूलचंद पाल के दो बेटों प्रमोद और सुनील की बरात रामपुरा थाना क्षेत्र के दुतावली निवासी रामधनी बघेल के घर गई थी। शनिवार रात में बारात चढ़त की रस्में पूरी होने पर अधिकतर बराती घर लौट रहे थे। दोनों दूल्हा और उनके परिजन शादी की बाकी रस्में पूरी करने के लिए वहीं रुक गए थे। यहां से रात में लगभग ढाई बजे बस बरातियों को लेकर मढ़ैला लौट रही थी। इसी दौरान बंगरा-भिंड रोड पर गोपालपुरा पार करते ही बस सामने से आ रहे ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में बस की पूरी छत उड़ गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस चालक कल्लू पुत्र रामबरन निवासी ग्राम अंतियन का पुरा थाना मिहौना जनपद भिंड, कंडक्टर विकास निवासी ग्राम मेंहदा थाना रौन मध्य प्रदेश, बराती रघुनंदन, कुलदीप व शिरोमणि निवासी ग्राम मढ़ेला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृजेंद्र, विजय, लालता प्रसाद, वीर सिंह, शिवशंकर, सुंदर, निवासीगण ग्राम मढ़ेला थाना रेंढ़र और कल्लू निवासी लूरी जनपद भिंड मध्य प्रदेश, अशोक निवासी दबोह (मध्य प्रदेश) शिव सिंह, महिपाल एवं कल्लू निवासीगण मढ़ेला गभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उरई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। एसपी जालौन ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को ट्वीट कर भिंड जिले के मिहोना से उत्तर प्रदेश के माधोगढ़ जा रही बस दुर्घटना में 5 लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शोकाकुल परिवारों को दो- दो लाख रुपये की राहत राशि, गंभीर रूप से घायलों को 50- 50 हजार रुपये एवं सामान्य रूप से घायलों को 10- 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जायेगी।

MadhyaBharat 7 May 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.