Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कोयला व्यापारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा
sehdol, Income Tax Department , coal traders

शहडोल। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह प्रदेश के एक बड़े कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापा कार्रवाई की है। आयकर चोरी के मामले में यह कार्यवाही की गई है। जबलपुर, भोपाल और इंदौर से आई अलग-अलग टीमों ने शहडोल जिले के बुढ़ार समेत सतना और कटनी में भी एक साथ दबिश दी है। कोयला व्यापारी के ठिकानों पर फिलहाल टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। व्यापारियों और उनके परिवार के सदस्यों को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

 

शहडोल जिले के बुढ़ार क्षेत्र के धनपुरी वार्ड नंबर-1 में रहने वाले कोयला व्यापारी केशर सिंह छाबड़ा और बीपीएस छाबड़ा (सन्नी) के बंगलों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इसके अलावा सतना और कटनी में भी व्यापारियों के घरों और दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम ने कार्यवाही शुरू की है। बुढ़ार में केशर सिंह छाबड़ा के घर 20 सदस्यों की एक टीम दस्तावेज खंगाल रही है। कर चोरी को पकड़ने के लिए आयकर विभाग की टीम जुटी हुई है। केशर सिंह और उनके सहयोगियों के घरों पर पुलिस की टीम भी मौजूद है। किसी को भी घर के भीतर और भीतर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

 

इधर, सतना में कई ट्रांसपोर्ट व्यापारी और प्रापर्टी डीलर्स के घर और दफ्तरों पर आयकर विभाग की टीम पहुंची है। सुबह 5 बजे आयकर विभाग की टीम ने इनके घरों में दबिश दी। सतना में बड़े ट्रांसपोर्टर मोतीलाल गोयल के प्रभात विहार स्थित घर और आफिस में छापा पड़ा। भरत नगर स्थित कर सलाहकार के घर पर आयकर की टीम ने दबिश दी।समाचार लिखे जाने तक मोतीलाल गोयल उनके मैनेजर राजेश और, चार्टर्ड एकाउंटेंट डागा के घर और दफ्तर में जांच जारी है।

कोयला कारोबारी मोतीलाल गोयल के घर, एकाउंटेंट राजेश गुप्ता के निवास, कर सलाहकार नितिन और पंकज डागा के मकान और दफ्तर पर टीम पहुंची है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आयकर विभाग की टीम दस्तावेज जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि केसर सिंह छाबड़ा और मोतीलाल गोयल व्यापारिक पार्टनर हैं। सतना में मोतीलाल गोयल के कोयला के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग और ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है। इसके अलावा उनके एकाउंटेंट राजेश गुप्ता पूरा करोबार का हिसाब-किताब देखते हैं। नितिन और पंकज डांगा निजी बालाजी बैंक चलाते है। साथ ही मोतीलाल के कर सलाहकार और व्यापारिक संबंध है। इनके ठिकानों पर दोपहर तक दस्तावेजों की पड़ताल जारी थी।

केशर सिंह छावड़ा एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र से निकलने वाले कोयले के बड़े कारोबारी हैं। इनके साथ कई जिलों के लोग पार्टनर के रूप में काम कर रहे हैं। आयकर विभाग को शिकायत मिली थी कि यह कोयले के कारोबार में आयकर की बड़ी चोरी कर रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही शुरू की है। कार्रवाई कर रही टीम के अधिकारी कर्मचारी अभी कुछ भी बात करने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि कार्यवाही पूरी होने के बाद ही वह जानकारी दे पाएंगे। बस इतना बताया गया है कि आयकर की चोरी का मामला है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

MadhyaBharat 26 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.