Since: 23-09-2009
नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शुक्रवार को कड़ेमेटा से डीआरजी, जिला पुलिस बल, एवं आईटीबीपी की संयुक्त टीम अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान कड़ेनार-कड़ेमेटा मुख्य मार्ग पर ग्राम बड़ेबुरगुम के पास एक प्रेशर कुकर आईईडी. मिला।
मौके पर बीडीएस टीम के द्वारा क्षेत्र में डी-माईनिंग की कार्यवाही कर बरामदशुदा प्रेसर कुकर आईईडी. को सुरक्षात्मक मानकों का पालन करते हुए नष्टीकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त प्रेशर कुकर आईईडी. बम जिसका अनुमानित वजन लगभग 5 किग्रा.था। मामले में थाना छोटेडोंगर में नक्सलयों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। उक्त जानकारी नारायणपुर एएसपी हेमसागर सिदार ने दी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |