Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लोकायुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर पटवारी
balaghat,Bribe taker, Patwari arrested

बालाघाट। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को लालबर्रा तहसील कार्यालय में 9 हजार रुपये की रिश्वत लेत पटवारी हल्का नंबर के 18 के पटवारी 46 वर्षीय संजय पुत्र सेवकराम पटले को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

 

लोकायुक्त कमलसिंह उईके ने बताया कि शिकायतकर्ता बालाघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 शारदा ज्ञानपीठ के पास मोती विहार कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय उत्तम पुत्र स्व. सिलेवार ने शिकायत की थी कि उनकी स्व. माता जी के नाम से लालबर्रा के ग्राम पनबिहरी में लगभग पौने 6 एकड़ कृषि भूमि में माताजी की मृत्यु उपरांत उक्त जमीन के फौती, नामांतरण, त्रुटि सुधार, हक त्याग, सीमांकन और बंटवारा कार्य कराने के एवज में पटवारी संजय पटेल द्वारा 23 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। जिसमें शिकायत की जांच उपरांत 18 हजार रुपये में बात तय हुई, जिसमें सोमवार को रिश्वत की प्रथम किस्त के तौर पर 9 हजार रुपये की राशि शिकायतकर्ता द्वारा दिये जाने पर तहसील कार्यालय लालबर्रा में पटवारी संजय पटले को रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जिन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है।

 

रिश्वत लेते पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक कमलसिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल थे।

MadhyaBharat 17 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.