Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
संत कनक बिहारी व एक शिष्य की सड़क हादसे में मौत
narsihpur, Sant Kanak Bihari , road accident

नरसिंहपुर। सागर- नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में ख्यात संत कनक बिहारी महाराज और उनके एक शिष्य विश्राम रघुवंशी की मौत हो गई, जबकि एक शिष्य रूपदयाल घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संत अपने वाहन से अशोकनगर से छिंदवाड़ा जाने के लिए निकले थे।हाइवे पर बरमान चौकी के तहत आने वाले ग्राम सगरी के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे संत और शिष्य विश्राम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। बरमान चौकी प्रभारी संजय सूर्यवंशी ने बताया की हादसे में घायल रुपदयाल पिता साहब रघुवंशी को करेली अस्पताल भेजा गया है। करेली पुलिस के अनुसार घायल के संबंध में सूचना मिली है और उसको जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। संत कनकबिहारी रघुवंशी समाज के गुरु बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना लगते ही जिले भर से रघुवंशी समाज के लोग बरमान पहुंचने लगे हैं।

राम मंदिर निर्माण में 111 करोड़ रुपए देने लिया था संकल्प

बताया जाता है की संत कनक बिहार कनक बिहारी महाराज ने अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण में रघुवंशी समाज से एकत्र कर 111 करोड़ रुपये दान करने का संकल्प लिया था। साथ ही फरवरी 2024 में अयोध्या में श्रीराम यज्ञ 9009 कुंडीय करने का संकल्प था जिसमें सभी यजमान रघुवंशी समाज से होने का प्रस्ताव समाज के मध्य रखा था। उनका जन्म विदिशा जिले के नटेरन तहसील के खैराई गांव में हुआ था। जन्मस्थान पर सबसे बड़ा आश्रम है। वहीं लोनी कलां छिंदवाड़ा में भी उनका आश्रम है।

MadhyaBharat 17 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.