Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सड़क हादसे में महाराष्ट्र चंद्रपुर ब्रम्हपुरी के तीन लोगो की मौत
balaghat, Three people , Maharashtra Chandrapur

बालाघाट। रविवार की सुबह लगभग 8 बजे रजेगांव से आगे बालाघाट रोड पर घिसर्री नदी के पास तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें बैठे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गंभीर है।

 

बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से कार में परिवार जिले के बैहर क्षेत्र के कुमादेही, आयुर्वेदिक दवा लेने आ रहा था।

 

पुलिस के अनुसार कार में ब्रम्हपुरी निवासी परिवार के सदस्यो में ससुर 65 वर्षीय विजय पुत्र गणपत बडोल कार चला रहे थे, जबकि कार में पत्नी 60 वर्षीय कुंदा पति विजय बडोले, पुत्र 40 वर्षीय गिरीश पुत्र विजय बडोले, बहु 35 वर्षीय बबिता पति गिरीश बडोले, बेटी 35 वर्षीय मोनाली पति धनंजय चौधरी और नातन पुत्र की बेटा 3 वर्षीय हंसित पुत्र गिरीश चौधरी और पुत्री की बेटी 5 वर्षीय विदिशा पुत्र गिरीश चौधरी बैठे थे। वाहन रजेगांव से निकलकर आगे बड़ा ही थी मंगोली और नेवरगांव कला के बीच घिसर्री नदी के पास एक दुपहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में कार चालक विजय बडोले से कार का नियंत्रण खो गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

 

घटना इतनी जबरदस्त थी पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गये। जिसमें कार सवार 35 वर्षीय मोनाली पति धनंजय चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मां 50 वर्षीय कुंदा पति विजय बडोले और पुत्र 40 वर्षीय गिरीश पिता विजय बडोले की जिला चिकित्सालय लाते समय मौत हो गई, जबकि कार चालक 55 वर्षीय विजय पिता गणपत बडोले की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिन्हें रिफर कर दिया गया है।

 

एम्बुलेंस से मृतकों और घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को अस्पताल चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घायल बबिता बडोले ने बताया कि वह बैहर के कुमादेही में आयुर्वेदिक दवा लेने आ रहे थे, इस दौरान ही सामने एक दुपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

कहते है कि जाको राखे सईंया मार सके ना कोय, इस भीषण सड़क हादसे में 3 वर्षीय हंसित और 5 वर्षीय विदिशा, पूरी तरह सुरक्षित है। जिन्हें केवल मामुली खरोंचे आई है। पुलिस की माने तो घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

MadhyaBharat 16 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.