Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सब इंस्पेक्टर ने भाजपा पदाधिकारी को बाइक से पटका
narmadapuram,Sub-inspector, hit BJP official

नर्मदापुरम। जिले के पिपरिया में शुक्रवार देर शाम एक भाजपा पदाधिकारी को सब इंस्पेक्टर ने बाइक से नीचे पटक दिया। इसके बाद कॉलर पकड़कर उसे थाने तक ले गया। देर रात इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह ने सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, पिपरिया के मंगलवारा चौराहे पर‎ शुक्रवार शाम 7.00 बजे पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण पिपरिया भाजपा मंडल उपाध्यक्ष‎ भुवनेश्वर पालीवाल के साथ मंगलवारा थाने में‎ पदस्थ सब इंस्पेक्टर संदीप यादव ने मारपीट‎ की। पालीवाल के अनुसार, नगर रक्षा‎ समिति के सदस्य के साथ सब इंस्पेक्टर मुझे घसीटकर थाने‎ तक ले गए। थाने में मोबाइल छीनकर मुझे‎ लॉकअप में बंद कर दिया।

 

 

भुवनेश्वर पालीवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को वे अपने घर से बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मंगलवारा चौराहे पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुझे रोका। मेरी बाइक में सामने की तरफ नंबर प्लेट नहीं थी। मुझसे फाइन भरने के लिए कहा। मैंने कहा कि मेरी गाड़ी में पीछे नंबर प्लेट लगी है। इस पर नगर रक्षा समिति सदस्य सौरभ तिवारी ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। मैंने इसका विरोध किया तो सब इंस्पेक्टर संदीप यादव ने भी मुझे 2-3 थप्पड़ मारे और बाइक से गिरा दिया। इसके बाद कॉलर पकड़कर घसीटकर थाने लेकर गए। मारपीट के कारण गाल, गर्दन और कमर में चोट आई है।

 

 

वहीं, सब इंस्पेक्टर संदीप यादव का कहना है कि हम लोग मंगलवारा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। व्यक्ति (भाजपा नेता) की बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी। हमने उन्हें थाने चलकर चालान कटवाने का कहा था। इस पर उन्होंने अपशब्द कहे। कहने लगे कि जब देखो तब कटोरा लेकर खड़े हो जाते हो। हम वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर चेकिंग कर रहे थे। गलत होने पर जुर्माना भरने का कहा तो धौंस दी कि मुझे जानते नहीं हो। गाली देने और बदतमीजी करने पर उन्हें थाने ले गए थे।

 

 

भाजपा पदाधिकारी को थाने में बंद करने की सूचना मिलते ही अलग-अलग गुटों में भाजपा नेता पुलिस थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मंगलवारा थाना में भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं और पालीवाल के मित्र, समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने थाने के चैनल गेट बंद कर दिए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर सब इंस्पेक्टर संदीप यादव को निलंबित करने और लाइन अटैच करने की मांग की।

 

 

थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि आवेदन लिया है। भुवनेश्वर पालीवाल का मेडिकल कराया है। सब इंस्पेक्टर यादव ने हमें बताया कि उन्होंने सिर्फ नंबर प्लेट आगे नहीं होने की बात पूछी थी, इस पर उपाध्यक्ष उनसे बहस करने लगे, तभी मामला मारपीट करने तक पहुंचा।पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इसलिए इस मामले की जांच हो रही है। सब इंस्पेक्टर यादव को लाइन अटैच कर दिया है। जांच के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

MadhyaBharat 15 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.