Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सुसाइड को हादसा मानकर परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार
सुसाइड को हादसा मानकर परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें 29 मार्च को 20 साल की युवती की छत से गिरने से मौत हो जाती है।परिवार को घटना के तीन दिन बाद मोबाइल में मैसेज से पता चलता है कि बेटी की मौत हादसा नहीं, सुसाइड है। बेटी ने घर के सारे गहने, अपनी सैलरी और बाजार से उधार लेकर प्रेमी को 20 से 25 लाख रुपए दिए थे। ये सारे रुपए प्रेमी IPL सट्‌टे में हार गया था।प्रेमी रुपए तो लौटा नहीं रहा थाउल्टा और रुपए मांगकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। बदनामी और प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने मोबाइल पर मैसेज में पूरी कहानी बयां कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रेमी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया वहीं  शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि उसका पिता अभी फरार है। लड़के और लड़की के मोबाइल की जांच साइबर सेल कर रही है। इसमें चेक किए जाएंगे कि किसने किसको क्या मैसेज किए हैं और कितने का लेन देन हुआ है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि अजय सट्‌टे का आदी है और इसीलिए उसने वैशाली से नकदी और ज्वेलरी ली थी। उसने धन पाने के लिए किसी प्रकार से ब्लैकमेल तो नहीं किया था, इसकी पड़ताल कर रहे हैं।

MadhyaBharat 11 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.