Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तेज बारिश के साथ कई गांवों में ओलावृष्टि
anuppur, Hailstorm,heavy rain

अनूपपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के रंग बार- बार बदल रहे है। जिले के अनेक क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। वहीं अबतक की ओलावृष्टि से नुकसान होने की जरनकारी नहीं हैं। वहीं शुक्रवार की दोपहर जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला और झमा-झम बारिश से पूरा जिला तरबतर हो गया। लगातार 24 घंटे से रुक- रुक कर तेज बारिश हो रही हैं। वही पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी विकासखंड के कुछ ग्रामों में बर्फबारी भी हुई हैं। जिसके कारण जिले का मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया। तेज हवाओं और बारिश की वजह से कई जगहों पर बिजली के खंभे भी टूटे हैं। जिसके कारण जिले में बिजली बाधित है। काफी तेज आंधी तूफान के कारण ग्राम लेढरा और चंदनिया में बिजली के 11 केवी पोल टूट गए हैं। वहीं तहसील पुष्पराजगढ़ में जय सिंह पिता बजारु ग्राम धुराधर की आकाशीय बिजली से आज मृत्यु हो गई हैं।

 

मध्य प्रदेश सहित अनूपपुर जिले में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही हैं इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। मौसम विभाग ने आज शहडोल संभाग सहित रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल सागर और इंदौर संभाग के जिलों को लेकर बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था।

अनूपपुर जिले में लगातार दो दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से 31 मार्च की दोपहर अचानक मौसम ने फिर एक बार करवट लिया और झमा-झम बारिश से पूरा जिला तर बतर हो गया। वहीं पुष्पराजगढ़ एवं जैतहरी विकासखंड के कुछ ग्रामों में बर्फबारी भी हुई हैं। पुष्पराजगढ़ के ग्राम पोड़की, भेजरी, पोड़ी, लालपुर, लपटी सहित आसपास के ग्रामों में ओलावृष्टि की खबर हैं। इसी तरह जैतहरी विकासखंड के खाड़ा सहित कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि की जानकारी मिली हैं। जिले में 24 घंटे से रुक-रुक हो रहीं बारिश हो रही हैं। मौसम मे अचानक हुए परिवर्तन से जहाँ लोगो ने उमस भरी गर्मी से राहत के साथ ठंड का अहसास दिलाया हैं। वही किसानो के माथे मे एक बार फिर चिंता की लकीर देखने को मिल रहीं हैं। मौसम मे आए बदलाव ने रबी फसल की तैयारियों में व्यवधान पैदा कर दिया है। अचानक हुए इस बदलाव के कारण फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं। ओलावृष्टि से खेतों में चना, मसूर, अरहर, सरसों आदि दलहन-तिलहन की फसलों को नुकसान होने की आशंका बताई जा रही है।

31 मार्च तक की वर्षा

जिले की औसत वर्षा 8.2 मिमि. अबतक की कुल वर्षा 66.0 मिमि मापी गई हैं। अनूपपुर में 8.4 मिमि, कोतमा 10.0 मिमि,बिजुरी 5.0 मिमि,जैतहरी 8.2 मिमि, वेंकटनगर 6.9 मिमि, पुष्पराजगढ़ 18.0 मिमि,अमरकंटक 7.3 मिमि एवं बेनीबारी 2.2 मिमि वर्षा दर्ज की गई हैं।

MadhyaBharat 31 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.