Since: 23-09-2009
नारायणपुर। जिले के कुरुसनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमियाबेड़ा पुल निर्माण में लगी मिक्सर मशीन और पानी पंप को नक्सलियों ने बीती रात आग के हवाले कर दिया है।
इन दिनों जिले के कोडोली से झारावाही, आंकाबेड़ा मार्ग में कई पुलपुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दिन में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के जवान तैनात होते हैं। लेकिन रात के समय जब कोई सुरक्षा व्यवस्था नही होती, जिसका फायदा उठा कर नक्सली निर्माण कार्य में लगे भारी मशीनों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीते कुछ दिनों में नक्सली जिले में आगजनी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |